रथ यात्रा महोत्सव के लिए सीएम हेमंत सोरेन को मिला निमंत्रण, 16 जुलाई से होगा आयोजन

कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में मंगलवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
सीएम

रांची : कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में मंगलवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 16 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

Read More : रांची में कांके रोड से हरमू रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को महोत्सव की तैयारियों और इससे जुड़ी स्थानीय जनभावनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही अनुरोध किया कि वे उद्घाटन समारोह में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

सीएम ने स्वीकार किया आमंत्रण

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।

Read More : रांची नगर निगम के पेंशनरों को राहत, 11 जुलाई को लगेगा पारिवारिक पेंशन विशेष शिविर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.