ओमान तट के पास GFS गैलेक्सी जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में से एक अब भी लापता

ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है।
GFS गैलेक्सी

मस्कट : ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है। हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिसके चलते चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी है।

read more : फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले को लेकर भारत गंभीर चिंता व्यक्त करता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। मंत्रालय ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ चल रहे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में समन्वय कर रहा है। साथ ही भारत ने सहायता के लिए ओमानी प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

भारत ने तनाव कम करने की अपील की

विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि तनाव को तत्काल कम करने तथा कूटनीतिक समाधान के प्रयासों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निर्बाध नौवहन और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

read more : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत, 21 को बचाया गया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *