फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं।
सेमीफाइनल

डलास/अटलांटा : फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं। क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। अब 15 और 16 जुलाई को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां विजेता टीमें खिताबी मुकाबले में प्रवेश करेंगी।

क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, जबकि स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया। वहीं अर्जेंटीना ने 125 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने की उम्मीदें बरकरार रखीं।

Read More : दिव्यानी लिंडा एवं कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात कर जताया आभार

फ्रांस और स्पेन के बीच पहला सेमीफाइनल

पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को डलास में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 12:30 बजे शुरू होगा। फ्रांस ने नॉकआउट चरण में पैराग्वे और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है। वहीं स्पेन ने राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल और क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। मैच से पहले स्पेन के 18 वर्षीय स्टार लामिन यामाल ने किलियन एम्बाप्पे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूरो कप में भी स्पेन फ्रांस पर भारी पड़ा था। हालांकि फ्रांस की ओर से इस बयान पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अर्जेंटीना और इंग्लैंड में होगी दूसरी जंग

दूसरा सेमीफाइनल 16 जुलाई को अटलांटा में खेला जाएगा। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को मात देकर अपने खिताब बचाने की उम्मीद कायम रखी। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन छह गोल के साथ शानदार फॉर्म में हैं। वहीं लियोनेल मेसी क्वार्टर फाइनल में गोल नहीं कर सके, लेकिन आठ गोल के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष गोल स्कोररों में शामिल हैं। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने की कोशिश में है, जबकि इंग्लैंड 1966 के बाद अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीतने का सपना पूरा करना चाहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *