डलास : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन के हाथों 0-2 की हार के साथ फ्रांस का खिताबी सफर समाप्त हो गया। किलीयन एम्बाप्पे की अगुवाई वाली टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का मौका नहीं भुना सकी। मुकाबले के बाद फ्रांस में कई स्थानों पर तनाव का माहौल देखने को मिला, जहां नाराज समर्थक सड़कों पर उतर आए।
Read More : फीफा विश्व कप के माहौल में मिठाई का ‘मेसी’! दुर्गापुर के व्यवसायी की अनोखी कृति बनी आकर्षण का केंद्र
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई जगह आगजनी और हंगामे की घटनाएं दिखाई दे रही हैं। हार से नाराज समर्थकों ने टीम के खिलाफ नारेबाजी भी की। राजधानी सहित कई इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति की खबरें सामने आईं।
#WATCH Fifa World Cup से बाहर होते ही भड़का France, Spain से Semifinal हारने पर सड़कों पर हिंसा,आगजनी और बवाल!
— Anmol Sandesh (@AnmolSandesh) July 15, 2026
.
.#FIFAWorldCup #WorldCup2026 #France #Spain #SpainVsFrance #FRAESP #Football #FootballNews #WorldCup #FranceRiots #ViralVideo #BreakingNews #TrendingNow #Soccer pic.twitter.com/Pxvwe5QYAz
फ्रांस में हार के बाद बढ़ा तनाव
स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद फ्रांस में समर्थकों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। कई जगह प्रदर्शन हुए और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समर्थकों की नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि सेमीफाइनल में मिली 0-2 की हार के बाद कई स्थानों पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्पेन ने दोनों मौकों का उठाया फायदा
यह तीसरी बार है जब किसी बड़े टूर्नामेंट में स्पेन ने फ्रांस को हराकर उसे प्रतियोगिता से बाहर किया। मैच के 22वें मिनट में ओयारजाबाल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्पेन को बढ़त दिलाई। इसके बाद 58वें मिनट में डिफेंडर पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद स्पेन के मजबूत डिफेंस ने फ्रांस की वापसी का कोई मौका नहीं दिया। गोल्डन बूट की दौड़ में आठ गोल के साथ सबसे आगे चल रहे किलीयन एम्बाप्पे भी पूरे मैच में गोल करने में सफल नहीं हो सके।
एम्बाप्पे ने हार की वजह बताई
मुकाबले के बाद किलीयन एम्बाप्पे ने हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी टीम ने स्पेन को मिडफील्ड में काफी जगह दी, जिसका विरोधी टीम ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि फ्रांस स्पेन की रणनीति को बदलने में सफल नहीं रहा। एम्बाप्पे के अनुसार, पेनल्टी से स्पेन को शुरुआती बढ़त मिली और उनकी टीम मिडफील्ड में अपेक्षित मजबूती नहीं दिखा सकी। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर उनकी टीम फाइनल खेलने लायक स्तर तक नहीं पहुंच सकी।




