कोडरमा के 5 अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख रुपए का जुर्माना

कोडरमा। दाखिल-खारिज मामलों को महीनों तक लंबित रखना जिले के पांच अंचल अधिकारियों को भारी पड़ गया. राज्य सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय में मामलों का निष्पादन नहीं करने पर DC ने पांचों अधिकारियों पर कुल 2.68 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.

कोडरमा। दाखिल-खारिज मामलों को महीनों तक लंबित रखना जिले के पांच अंचल अधिकारियों को भारी पड़ गया. राज्य सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय में मामलों का निष्पादन नहीं करने पर DC ने पांचों अधिकारियों पर कुल 2.68 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. DC ऑफिस के अनुसार, 8 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर लंबित दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की गई.

जयनगर सीओ पर सबसे ज्यादा 95 हजार जुर्माना

जांच में 274 मामले ऐसे मिले, जो बिना किसी वैध आपत्ति के निर्धारित समय सीमा से काफी अधिक अवधि तक लंबित रहे. यह राज्य सेवा गारंटी अधिनियम का सीधा उल्लंघन पाया गया. समीक्षा में सामने आया कि कई आवेदन 30 दिन से लेकर 180 दिन तक लंबित रहे. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयबद्ध सेवा देना प्रत्येक अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी है. जयनगर CO पर 95 हजार, चंदवारा पर 75 हजार, डोमचांच पर 49 हजार, मरकच्चो पर 29 हजार और सतगावां CO पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *