रांची में चाय दुकानों पर ई-सिगरेट और हुक्का फ्लेवर की बिक्री, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

राजधानी रांची के अपर बाजार क्षेत्र में चाय की दुकानों पर ई-सिगरेट, हुक्का फ्लेवर और विदेशी सिगरेट की अवैध बिक्री के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया।
ई-सिगरेट

रांची : राजधानी रांची के अपर बाजार क्षेत्र में चाय की दुकानों पर ई-सिगरेट, हुक्का फ्लेवर और विदेशी सिगरेट की अवैध बिक्री के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बीती रात विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में ई-सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।

Read More : फीफा वर्ल्ड कप 2026 : स्पेन से हारकर बाहर हुआ फ्रांस, देश में तनाव और आगजनी

स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई रांची सदर एसडीओ के निर्देश पर की गई। जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने छह से अधिक दुकानों की जांच की, जहां इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट), हुक्का फ्लेवर समेत अन्य प्रतिबंधित उत्पाद बरामद हुए।

शिकायत के बाद चला विशेष अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अपर बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर एसडीओ ने छापेमारी के निर्देश दिए। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ दुकानों में पैकेटबंद सिगरेट के साथ खाद्य सामग्री भी बेची जा रही थी, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने दी सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार रात हुई इस कार्रवाई में मेडिकल ऑफिसर डॉ. तबा रिजवी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डीपीएम सदर अस्पताल रांची प्रवीण कुमार सिंह, तंबाकू कंट्रोल सेल के सुशांत कुमार और कोतवाली थाना पुलिस की टीम शामिल रही। मेडिकल ऑफिसर डॉ. तबा रिजवी ने बताया कि अपर बाजार की कई चाय दुकानों में प्रतिबंधित एवं नशीले पदार्थ बेचे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान सभी प्रतिबंधित सामान जब्त कर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *