लालपुर थाना के ड्राइवर को थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रांची। राजधानी के माेरहावादी में लालपुर थाना के ड्राइवर को थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राजधानी के माेरहावादी में लालपुर थाना के ड्राइवर को थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को मोरहाबादी मैदान के समीप पार्क प्राइम होटल के पास वाहन जांच के दौरान एक थार चालक ने लालपुर थाना की गश्ती टीम के चालक को कुचलने का प्रयास किया था। घटना में घायल चालक राजेश सिंह को सर और पैर में चोटें आई। जहां उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *