देवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकलों ने पाया काबू

देवघर : देवघर के रिहायशी इलाके में चल रही एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में गुरुवार की अहले सुबह भयंकर आग लग गई। नगर थाना क्षेत्र के देवसंघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे स्थित इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। सुबह करीब चार

फैक्ट्री
नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग।

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : देवघर के रिहायशी इलाके में चल रही एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में गुरुवार की अहले सुबह भयंकर आग लग गई। नगर थाना क्षेत्र के देवसंघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे स्थित इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। सुबह करीब चार बजे आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। आग करीब चार से पांच घंटे तक धधकती रही। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री बिना इजाजत के चलाई जा रही थी। वहीं, आग लगने के बाद फैक्ट्री के मालिक गुड्डू बरनवाल के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी सामने आ रही है।

Read More : साहिबगंज में अवैध लकड़ी पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त

केमिकल में आग लगने से पूरी फैक्ट्री चपेट में आई

फैक्ट्री के अंदर रखे भारी मात्रा में केमिकल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब पांच घंटे तक लगातार मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखे होने के कारण आग के और भयावह रूप लेने की आशंका बनी हुई थी। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री का संचालन गुड्डू बरनवाल करते हैं। आग लगने के बाद वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। उनका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था।

अवैध फैक्ट्री संचालक पर होगी कार्रवाई

मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के लोगों और संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *