साहिबगंज में अवैध लकड़ी पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त

साहिबगंज : जिले में अवैध लकड़ी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में वन विभाग की टीम ने डिगरा पहाड़ के बांझी इलाके में छापेमारी कर सखुआ की लकड़ी से बने 40 चौखट बरामद किए

अवैध लकड़ी
40 चौखट और ट्रैक्टर जब्त

अपनी भाषा में पढ़ें

साहिबगंज : जिले में अवैध लकड़ी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में वन विभाग की टीम ने डिगरा पहाड़ के बांझी इलाके में छापेमारी कर सखुआ की लकड़ी से बने 40 चौखट बरामद किए हैं। साथ ही, मौके से लकड़ी लदा एक बिना नंबर प्लेट वाला ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध लकड़ी के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है। अब विभाग की टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि लकड़ी कहां से लाई गई थी और इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Read More : रांची नगर निगम ने जारी की पारिवारिक पेंशनधारियों की सूची, 6 नवंबर को बुलाया

गुप्त सूचना पर वन विभाग ने की छापेमारी

वन विभाग को डिगरा पहाड़ क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को एक ट्रैक्टर पर सखुआ की लकड़ी से तैयार किए गए 40 चौखट लदे मिले। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इसके बाद वनकर्मियों ने ट्रैक्टर और उस पर लदी लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

लकड़ी के स्रोत का पता लगाने में जुटा विभाग

जब्त ट्रैक्टर और लकड़ी को वन परिसर लाया गया है। वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि सखुआ की लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों के माध्यम से तैयार कर दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था। इसके साथ ही विभाग इस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान करने का भी प्रयास कर रहा है।

जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में वन परिसर पदाधिकारी राणा रंजीत चौधरी, उप वन परिसर पदाधिकारी सुनील कुमार, अंकित झा समेत वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *