रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश गिरिडीह जिले के डुमरी में 92.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। साथ ही 4, 5, 6 और 7 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Read More : पलामू में प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप शुरू, पहले दिन 10 को मिला लर्निंग लाइसेंस
मौसम विभाग के अनुसार मधुपुर में 80.2 मिलीमीटर, हजारीबाग डीवीसी में 74.2 मिलीमीटर, कोनर डीवीसी में 54.6 मिलीमीटर, गारू में 53 मिलीमीटर, नंदाडीह में 45 मिलीमीटर, पलामू के नौडीहा बाजार में 38.2 मिलीमीटर, कोलेबिरा में 35.4 मिलीमीटर, डाल्टनगंज में 33.6 मिलीमीटर, सिलाईचक में 31 मिलीमीटर, सिसई में 29.4 मिलीमीटर, जरमुंडी में 28.6 मिलीमीटर और तोपचांची में 27.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
4 से 7 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 4, 5, 6 और 7 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने के कारण कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।
Read More : झारखंड में पहली बार धनबाद पुलिस की अनोखी पहल, 700 दागियों की हुई जिला स्तरीय परेड
तापमान में भी दिखा अंतर
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद लोगों ने गर्मी और उमस का सामना किया।
रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Read More : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की




