पलामू में प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप शुरू, पहले दिन 10 को मिला लर्निंग लाइसेंस

पलामू : पलामू जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाएं प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन लेस्लीगंज प्रखंड के लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में कैंप आयोजित

ड्राइविंग लाइसेंस

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाएं प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन लेस्लीगंज प्रखंड के लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया।

Read More : झारखंड में पहली बार धनबाद पुलिस की अनोखी पहल, 700 दागियों की हुई जिला स्तरीय परेड

कैंप के दौरान उपायुक्त ने ऑन स्पॉट तैयार किए गए 10 लाभुकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए। उन्होंने सभी लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी प्रतीक है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी कैंप में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया जारी रही और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।

सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले युवाओं से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने और नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश लोगों की जान लापरवाही के कारण जाती है। यदि सभी नागरिक ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

आवेदकों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

कैंप में आवेदकों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की ओर से सभी आवश्यक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। आवेदन और लाइसेंस निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी, ताकि लाभुकों को त्वरित और आसान सेवा मिल सके। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, लेस्लीगंज अंचलाधिकारी जागो महतो, स्थानीय मुखिया, परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *