रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय, रांची में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई। मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल 10 बेंचों का गठन किया गया था। इस दौरान कुल 2812 वादों का निष्पादन किया गया और विभिन्न मामलों में 1,08,12,598 रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई।
Read More : दशलक्षण पर्व का समापन, रांची में 16 व्रतधारियों का हुआ सम्मान
लंबित मामलों के निस्तारण पर रहा जोर
मासिक लोक अदालत के आयोजन से पहले न्यायालयों की ओर से वादकारियों को नोटिस भेजे जा रहे थे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण सुनिश्चित करना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।




