दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर रांची ग्रामीण की बैठक, 18 प्रखंड होंगे शामिल

रांची : रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह और महामंत्री बीरेन्द्र साहु ने शनिवार को रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी से उनके रांची स्थित कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के

दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा समितियों की बैठक 30 सितंबर को

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह और महामंत्री बीरेन्द्र साहु ने शनिवार को रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी से उनके रांची स्थित कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 प्रखंडों में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रखंड समितियों की सक्रिय भूमिका और तैयारियों पर चर्चा हुई। पूजा समितियों को प्रशासनिक मार्गदर्शन देने और तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श के लिए 30 सितंबर को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।

Read More : रांची लोक अदालत में 2812 वादों का निस्तारण, ₹1.08 करोड़ का समझौता

30 सितंबर को बिहार क्लब सभागार में बैठक

रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अनुसार, बुधवार यानी 30 सितंबर को दोपहर 2 बजे रांची कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब सभागार में बैठक होगी। इसमें जिले के सभी 18 प्रखंडों की दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी होंगे शामिल

बैठक में रांची के DC भजंत्री, SSP राकेश रंजन, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, CO बुंडू और रूरल एरिया के DSP के शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के आजीवन मुख्य संरक्षक डॉ. अजीत सहाय, अध्यक्ष रविंदर वर्मा, सागर कुमार और रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

18 प्रखंडों की समितियों से भागीदारी की अपील

रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी 18 प्रखंडों की दुर्गा पूजा समितियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा कि पूजा आयोजन से जुड़े मुद्दों पर जिला अधिकारियों के साथ चर्चा कर समितियां अपने सुझाव और विचार साझा कर सकती हैं। बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रशासन और पूजा समितियों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *