रांची में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, सिल्ली के गोराडीह पंचायत में लोगों को दी कानूनी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से बुधवार (08 जुलाई 2026) को सिल्ली प्रखंड के गोराडीह पंचायत में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से बुधवार (08 जुलाई 2026) को सिल्ली प्रखंड के गोराडीह पंचायत में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, माननीय सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना, माननीय न्यायायुक्त रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजूदगी में किया गया।

Read More : ‘माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी पहचान’, दिल्ली में सीएम हेमंत ने रखा झारखंड विजन 2050

कार्यक्रम में पीएलवी शंकर महतो, बंशीधर घटवार, पंकज कुमार महतो, बंशीधर महतो, सुनील कुमार महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी सेवा प्राधिकरण की भूमिका और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुफ्त कानूनी सहायता और लोक अदालत पर दी जानकारी

पीएलवी शंकर महतो और बंशीधर महतो ने बताया कि कानूनी सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना है। उन्होंने राष्ट्रीय, राज्य, जिला, तालुका और सर्वोच्च न्यायालय स्तर पर संचालित कानूनी सेवा प्राधिकरण की व्यवस्था की जानकारी भी साझा की। पीएलवी पंकज कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालतों का आयोजन, कानूनी जागरूकता, वैकल्पिक विवाद समाधान, पीड़ित मुआवजा और पुनर्वास जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है।

विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान लोगों को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से आयोजित समाधान समारोह विशेष लोक अदालत की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित होकर अपने मामलों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सकता है।

इसके अलावा 18 सितम्बर को आयोजित होने वाली चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत और 12 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय, रांची में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट और लिफलेट का वितरण किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *