टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के एचडीएफसी बैंक के तीन खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है। ईडी के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को बताया कि उसने विमानन क्षेत्र में काम करने वाली केयरवेल समूह

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के एचडीएफसी बैंक के तीन खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है। ईडी के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को बताया कि उसने विमानन क्षेत्र में काम करने वाली केयरवेल समूह की कंपनियों के कोलकाता और उसके आसपास के पांच परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी बिधाननगर साइबर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गयी। यह प्राथमिकी कथित तौर पर बेईमानी से वित्तीय लेनदेन, धन के अवैध संग्रह और तृणमूल कांग्रेस के कुछ बैंक खातों के जरिए संदिग्ध धन के हस्तांतरण के मामले में दर्ज की गयी थी।जांच से पता चला है कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से मैसर्स केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्था को लगभग 160 करोड़ रुपये भेजे गए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि मैसर्स केयरवेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने एक एम्ब्रेयर लेगेसी 600 विमान और एक अगस्ता 109 ग्रैंड न्यू हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए 2023 से 2026 के दौरान एक अन्य नयी निगमित संबंधित इकाई को 82.96 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। एजेंसी के अनुसार, इन खरीदारियों के लिए कुल 112 करोड़ रुपये दिये गये थे। जांच में यह भी सामने आया है कि हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से 2023 में केमैन द्वीप स्थित एक इकाई से 17 लाख अमेरिकी डॉलर के असुरक्षित ऋण की व्यवस्था की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, एम्ब्रेयर लेगेसी 600 विमान और अगस्ता हेलीकॉप्टर को बाद में तृणमूल कांग्रेस को पट्टे पर दे दिया गया था, जबकि कथित तौर पर इन्हें पार्टी के कोष से प्राप्त धन का उपयोग करके खरीदा गया था। एजेंसी ने आरोप लगाया कि बाद में विमान के उपयोग के बहाने पर्याप्त भुगतान किए गए थे। ईडी ने कहा कि इन लेनदेन के वास्तविक लाभकारी उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस मामले में जांच अभी जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *