लावारिश नहीं, इंशान है: मानवता की अनुठी मिशाल चार दिन से कचरे में जिंदगी और मौत से जूझ रहे अज्ञात मरीज को डालसा, रांची ने दिलायी नई जिंदगी।

रांची। बरियातू थाना क्षेत्र में विगत चार दिनों से एक कुड़े के ढेर में काला कम्बल ओढ़े एक अनजान व्यक्ति पड़ा हुआ था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पीएलवी अनिता देवी को सुचित किया, तत्पश्चात पीएलवी डालसा सचिव को इस बात की सूचना दी, उसके

रांची। बरियातू थाना क्षेत्र में विगत चार दिनों से एक कुड़े के ढेर में काला कम्बल ओढ़े एक अनजान व्यक्ति पड़ा हुआ था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पीएलवी अनिता देवी को सुचित किया, तत्पश्चात पीएलवी डालसा सचिव को इस बात की सूचना दी, उसके उपरांत माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में एक टीम डालसा सचिव राकेश रौशन की मार्गदर्शन में गठित की गयी एवं रिम्स प्रशासन से डालसा सचिव के द्वारा बातचीत कर टीम को घटनास्थल जहां पर व्यक्ति पड़ा हुआ था, वहां भेजा गया और रिम्स प्रशासन की मदद से उसे रेस्क्यू कर इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया। रिम्स के डाॅक्टरों के द्वारा बताया गया कि उसके शरीर पर चोट का निशान है और वह अभी अपना नाम और घर का पता बताने में असमर्थ है। उसकी देख-रेख के लिए डालसा, रांची के द्वारा एक पीएलवी को नियुक्त किया गया है। आगे, उक्त व्यक्ति बातचीत करने में असमर्थ है एवं लिखकर वह अपना नाम आकाश बताया है और वह बिहार का रहनेवाला है।
आगे, डालसा सचिव ने लोगों से निवेदन किया है कि अगर इस प्रकार का कोई भी व्यक्ति आपके आस-पास में दिखे या अन्य किसी प्रकार की परेशानी हो या मुफ्त कानुनी सलाह लेनी हो, तो डालसा, रांची के कार्यालय में आकर अपना आवेदन दे सकते है या टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर सम्पर्क कर सकते है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.