रथ यात्रा पर पुंदाग के श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक
राधा-कृष्ण

रांची : भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ तथा श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया।

Read More : झारखंड में कमजोर मॉनसून पर जयराम महतो बोले- सिंचाई और रोजगार पर बने दीर्घकालिक नीति

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कर भगवान को केसरिया खीर और ताजे फलों का महाभोग अर्पित किया। पूजा के बाद सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के भजन गायकों ने भगवान श्री जगन्नाथ और राधा-कृष्ण की महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति रस से सराबोर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजन-कीर्तन में शामिल हुए।

Read More : श्रावणी मेला 2026 : रांची-भागलपुर के बीच चलेगी 4 स्पेशल ट्रेनें… जानें पूरा शेड्यूल

महाप्रसाद वितरण और सेवा का आयोजन

ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रेम, समरसता, सेवा और लोककल्याण का संदेश देती है। पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में सेवा, अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्यगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.