रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम हेमंत ने की बड़ी घोषणा

राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आज यानी गुरुवार को 335 वर्षों की परंपरा के तहत भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।
सीएम हेमंत

रांची : राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आज यानी गुरुवार को 335 वर्षों की परंपरा के तहत भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ पर विराजमान होते ही पूरा मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। लाखों श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर महाप्रभु के दर्शन किए और रथ की डोर खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Read More : रथ यात्रा पर पुंदाग के श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राज्यपाल और सीएम ने की पूजा-अर्चना

रथ यात्रा में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और राज्यपाल के साथ रथ की डोर खींचकर महाप्रभु के रथ को मौसीबाड़ी के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंदिर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के समग्र विकास के साथ एक भव्य तोरणद्वार का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रथ यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे रथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ महाप्रभु का स्वागत किया।

Read More : झारखंड में कमजोर मॉनसून पर जयराम महतो बोले- सिंचाई और रोजगार पर बने दीर्घकालिक नीति

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.