रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू के गुरुवार को रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों और स्वागत कार्यक्रम से गूंजता रहा।
इस दौरान एक विशेष अवसर तब देखने को मिला, जब के. राजू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के जन्मदिन पर एयरपोर्ट परिसर में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सुबोध कांत सहाय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।
Read More : CCL की पहल से डकरा में खुला केंद्रीय विद्यालय, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन
संगठन को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक विल्सन कोंगाड़ी, दयामनी बारला, अभिलाष साहू, शशि भूषण राय, विजय शंकर नायक, कमल ठाकुर, सुरेन राम, अरुण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि के. राजू का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय है।
Read More : रामगढ़ में आर्मी जवान से मारपीट का आरोप, होटल मालिक समेत कई लोगों पर FIR दर्ज
कांग्रेस की एकजुटता का प्रतीक बताया कार्यक्रम
विजय शंकर नायक ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनका अनुभव और नेतृत्व आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और संगठनात्मक संस्कृति का भी परिचायक है। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार काम करती रहेगी।
Read More : जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाने की कोशिश



