रामगढ़ में आर्मी जवान से मारपीट का आरोप, होटल मालिक समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

रामगढ़ : रामगढ़ शहर के हाईवे स्थित क्वालिटी लाइन होटल के मालिक और अन्य लोगों पर एक आर्मी जवान के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में आर्मी जवान गणेश कुमार मुंडा के भाई मुकेश कुमार मुंडा की शिकायत पर रामगढ़ थाना

आर्मी जवान

रामगढ़ : रामगढ़ शहर के हाईवे स्थित क्वालिटी लाइन होटल के मालिक और अन्य लोगों पर एक आर्मी जवान के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में आर्मी जवान गणेश कुमार मुंडा के भाई मुकेश कुमार मुंडा की शिकायत पर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More : जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाने की कोशिश

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने गुरुवार को बताया कि 30 जून की देर रात आर्मी जवान गणेश कुमार मुंडा अपने साथी महेंद्र महतो के साथ क्वालिटी लाइन होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान गणेश कुमार मुंडा ने अपना मोबाइल होटल में चार्जिंग पर लगाया था। खाना खाने के बाद बाहर निकलने पर उन्हें मोबाइल होटल में छूट जाने की जानकारी हुई।

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, तब तक होटल मालिक होटल बंद कर घर जा चुके थे। इसके बाद गणेश कुमार मुंडा ने होटल के बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपना मोबाइल वापस देने का अनुरोध किया। आरोप है कि होटल मालिक ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फोन पर बहस हुई।

Read More : सरायकेला के नए SP मनोज स्वर्गियारी ने संभाला पदभार, अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का ऐलान

होटल मालिक समेत कई लोगों पर आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, कुछ देर बाद होटल मालिक गणेश सिंह, उनके दोनों पुत्र अमन सिंह और आदित्य सिंह 10 से 12 अन्य लोगों के साथ दो कारों से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और हथियार से हमला कर आर्मी जवान के साथ मारपीट की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.