पलामू में CNG गैस लीक से मची अफरा-तफरी, ट्रैफिक डायवर्ट

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ‘जोड़’ इलाके के पास नेशनल हाईवे पर सीएनजी (CNG) गैस लेकर जा रहे एक वाहन से अचानक भीषण गैस रिसाव (लीकेज) शुरू हो गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हड़कंप मच गया। हालांकि,

CNG
CNG लदे वाहन से गैस लीक।

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ‘जोड़’ इलाके के पास नेशनल हाईवे पर सीएनजी (CNG) गैस लेकर जा रहे एक वाहन से अचानक भीषण गैस रिसाव (लीकेज) शुरू हो गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हड़कंप मच गया। हालांकि, वाहन चालक की समझदारी और पलामू पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Read More : TSDPL में कैंटीन शुल्क 100 रुपये बढ़ा, यूनियन पर उठे सवाल

चियांकी पेट्रोल पंप लौटने के दौरान हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार सीएनजी से लदा यह वाहन चतरा से हरिहरगंज की ओर जा रहा था। किसी कारणवश वाहन को रास्ते से वापस लौटना पड़ा और सीएनजी को चियांकी स्थित पेट्रोल पंप पर खाली (अनलोड) किया जाना था। वापसी के दौरान सदर थाना क्षेत्र के जोड़ इलाके में अचानक वाहन के सिलेंडर से CNG गैस का तेज रिसाव होने लगा। गैस लीक होते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन को मुख्य सड़क से किनारे किया, लेकिन इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा फंसी।

ट्रैफिक डायवर्ट

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले एहतियाती कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को रोककर ट्रैफिक को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

टेक्निकल एक्सपर्ट ने बंद किया नोजल

पुलिस टीम ने तत्काल टेक्निकल एक्सपर्ट (तकनीकी विशेषज्ञों) को मौके पर बुलाया। एक्सपर्ट्स और पुलिस जवानों की संयुक्त मदद से बेहद सावधानीपूर्वक CNG सिलेंडर के लीकिंग नोजल को सुरक्षित रूप से बंद किया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से गड्ढे में फंसे वाहन को बाहर निकाला गया। सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था और टेक्निकल टीम की मदद से लीकेज पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। पुलिस पूरे मामले में आवश्यक आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *