जनवरी से बदल जाएगी 12 जोड़ी ट्रेनों की पहचान, पुराने नंबरों पर नहीं चलेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें

रांची: पूर्व मध्य रेलवे ने परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए 12 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के नंबर बदलने का बड़ा निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें जनवरी 2027 से अपने नए निर्धारित नंबरों के साथ पटरियों पर दौड़ेंगी। इस बदलाव का सीधा असर बिहार

नंबरों पर नहीं चलेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: पूर्व मध्य रेलवे ने परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए 12 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के नंबर बदलने का बड़ा निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें जनवरी 2027 से अपने नए निर्धारित नंबरों के साथ पटरियों पर दौड़ेंगी। इस बदलाव का सीधा असर बिहार से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, झारखंड और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर पड़ेगा। अलग-अलग ट्रेनों के लिए नए नंबर लागू होने की तिथियां भी अलग-अलग तय की गई हैं। रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि जनवरी 2027 या उसके बाद की यात्रा योजना और टिकट बुकिंग से पहले ट्रेनों के नए नंबरों की जांच अवश्य कर लें।

पटना और दिल्ली व रांची को जोड़ने वाली प्रमुख गाड़ियों के नंबर बदलेंगे

राजधानी पटना और दिल्ली व रांची को जोड़ने वाली प्रमुख गाड़ियों के नंबरों में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 जनवरी 2027 से नए नंबर 13265 के साथ चलेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 जनवरी से ही नए नंबर 13266 से परिचालित होगी।

राजगीर-नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस के राजगीर-नई दिल्ली फेरे का नंबर 12391 से बदलकर 13291 हो जाएगा। इसके साथ ही वापसी दिशा में 12392 का नंबर बदलकर 13292 किया गया है। श्रमजीवी एक्सप्रेस में यह परिवर्तन 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। हावड़ा-धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस भी 1 जनवरी 2027 से नए नंबरों पर दौड़ेगी। इसमें हावड़ा-धनबाद गाड़ी संख्या 22387 की जगह 13387 तथा धनबाद-हावड़ा गाड़ी संख्या 22388 की जगह 13388 लागू होगा।

सप्तक्रांति, गरीब रथ और अंत्योदय का बदलाव

बिहार से दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों की संख्या में भी संशोधन किए गए हैं। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस के दोनों फेरे 1 जनवरी 2027 से नए नंबरों से चलेंगे। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गाड़ी संख्या 12557 का नया नंबर 15577 होगा और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गाड़ी संख्या 12558 का नया नंबर 15578 रहेगा।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस का आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेरा 6 जनवरी से 14032 नंबर से चलेगा, जबकि मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेरा 8 जनवरी से 14031 नंबर से परिचालित होगा।

सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस की बात करें तो अमृतसर-सहरसा गाड़ी संख्या 12204, 6 जनवरी से नए नंबर 14694 के साथ चलेगी। वहीं सहरसा-अमृतसर गाड़ी संख्या 12203, 7 जनवरी से नए नंबर 14693 से संचालित होगी।

दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस का दरभंगा-जालंधर सिटी फेरा गाड़ी संख्या 22551, 2 जनवरी से बदलकर 15541 हो जाएगा। जालंधर सिटी-दरभंगा फेरा गाड़ी संख्या 22552, 3 जनवरी से नए नंबर 15542 के साथ पटरी पर उतरेगा।

कर्मभूमि, चंडीगढ़ और दक्षिण भारत की ट्रेनें

लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस शामिल है। लोकमान्य तिलक से रक्सौल जाने वाली गाड़ी संख्या 12546, 2 जनवरी से नए नंबर 15546 से संचालित होगी। रक्सौल से लोकमान्य तिलक जाने वाली गाड़ी संख्या 12545, 7 जनवरी से 15545 नंबर के साथ चलेगी।

पाटलिपुत्र-चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ गाड़ी संख्या 22355, 3 जनवरी से नए नंबर 13255 के साथ अपनी सेवा देगी। वापसी में चंडीगढ़-पाटलिपुत्र गाड़ी संख्या 22356, 4 जनवरी से नए नंबर 13256 से परिचालित होगी।

टाटा-कटिहार एक्सप्रेस के कटिहार-टाटा फेरे गाड़ी संख्या 28182 को 1 जनवरी से नया नंबर 18188 मिलेगा। इसके टाटा-कटिहार फेरे गाड़ी संख्या 28181 का नंबर 2 जनवरी से बदलकर 18187 हो जाएगा।

also read : 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित माना जाएगा : सुप्रीम कोर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.