सरकार के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी? कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर निलंबित

कोलकता: कोलकाता पुलिस के एक इंस्पेक्टर को सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह जानकारी शहर के पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी एक आदेश में दी गई है। पुलिस इंस्पेक्टर इखलाक

निलंबित
निलंबित

अपनी भाषा में पढ़ें

कोलकता: कोलकाता पुलिस के एक इंस्पेक्टर को सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह जानकारी शहर के पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी एक आदेश में दी गई है। पुलिस इंस्पेक्टर इखलाक अहमद को नौ नवंबर 2026 से प्रभावी रूप से निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई मामले की विभागीय जांच लंबित रहने तक की गई है।

पुलिस आयुक्त ने जारी किया निलंबन आदेश
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद की ओर से नौ नवंबर 2026 को जारी आदेश संख्या 678 के मुताबिक, इंस्पेक्टर इखलाक अहमद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी (I/C) थे। उनका तबादला पहली बटालियन, कोलकाता आर्म्ड पुलिस में किया जा चुका था।

आदेश में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में उनके आचरण की जांच की जा रही है। जांच लंबित रहने के दौरान उनका पद पर बने रहना जनसेवा के हित में उचित नहीं है। इसी आधार पर उन्हें नौ नवंबर 2026 को दोपहर से निलंबित किया गया है।

आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान इखलाक अहमद को निर्वाह भत्ते के रूप में उनके मूल वेतन का 50 प्रतिशत और अन्य स्वीकार्य भत्ते दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें अपने सभी सरकारी सामान तत्काल केंद्रीय डिवीजन, कोलकाता पुलिस के रिजर्व ऑफिसर के पास जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

also read : जनवरी से बदल जाएगी 12 जोड़ी ट्रेनों की पहचान, पुराने नंबरों पर नहीं चलेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.