बैंक लापरवाही से मौत के आरोप पर सीएम हेमंत सोरेन का संज्ञान, गढ़वा डीसी को जांच के निर्देश

गढ़वा जिले में एक आदिवासी व्यक्ति रतन लकड़ा की मौत के बाद झारखंड ग्रामीण बैंक पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने स्वत: संज्ञान लिया है।
सीएम

गढ़वा : गढ़वा जिले में एक आदिवासी व्यक्ति रतन लकड़ा की मौत के बाद झारखंड ग्रामीण बैंक पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने स्वत: संज्ञान लिया है। सीएम ने गढ़वा के डीसी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने सोशल मीडिया पर निर्देश जारी करते हुए कहा कि संबंधित मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Read More : RIMS की चौथी मंजिल से गिरी महिला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

परिजनों ने बैंक पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक रतन लकड़ा के परिजनों का आरोप है कि उनके खाते में सरकारी पेंशन की राशि आती थी, जिससे उनका इलाज कराया जाना था। लेकिन बैंक की ओर से ई-केवाईसी पूरी नहीं होने का हवाला देकर उन्हें कई महीनों तक बैंक के चक्कर लगवाए गए। परिवार का कहना है कि गंभीर स्थिति में रतन लकड़ा को बैंक ले जाकर ई-केवाईसी भी पूरी कराई गई, लेकिन इसके बाद भी खाते से राशि नहीं मिल सकी। उनका आरोप है कि यदि समय पर पैसे मिल जाते तो इलाज संभव होता और उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर बैंक पहुंचे और बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया।

Read More : ‘नया सवेरा ऑपरेशन 3.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, सीवान में तीन नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू

बैंक ने आरोपों से किया इनकार

दूसरी ओर, झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। बैंक का कहना है कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद किसी भी परिजन ने खाते से राशि निकालने के लिए बैंक से संपर्क नहीं किया, इसलिए भुगतान नहीं हो सका। फिलहाल मामले में परिजनों और बैंक प्रबंधन के दावे अलग-अलग हैं। अब जिला प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रतन लकड़ा की मौत के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही थी या नहीं।

Read More : झारखंड की नई औद्योगिक नीति 2026 : ₹1 लाख करोड़ निवेश और 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.