ILS रांची में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा समारोह

इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ (ILS), रांची में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
ILS

रांची : इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ (ILS), रांची में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर हर्षोल्लास, भावनाओं और यादगार पलों का साक्षी बना। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, गायन, नाट्य प्रस्तुति सहित कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया तथा पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

Read More : महेश्वरी महिला समिति प्रदर्शनी का समापन, हस्तशिल्प और ज्वेलरी ने खींचा लोगों का ध्यान

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया तथा भावुक माहौल में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। ILS प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और संस्थान के बीच संबंधों को और मजबूत बनाते हैं तथा विद्यार्थियों को अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए प्रेरित करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *