रांची : महेश्वरी महिला समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का दूसरा एवं समापन दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में सूरत से लाई गई आकर्षक रियल डायमंड ज्वैलरी के साथ-साथ हैंडमेड नेल आर्ट, क्रोशिया से तैयार विभिन्न उत्पाद, मधुबनी पेंटिंग, ओड़िशी पेंटिंग और झारखंड की लोक कला से जुड़े स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
Read More : रांची पहाड़ी मंदिर में सावन को लेकर विशेष इंतजाम, 60 CCTV और 400 जवान रहेंगे तैनात
प्रदर्शनी में डिजाइनर परिधानों, बच्चों के आकर्षक खिलौनों और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी विशेष आकर्षण देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की और पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प की सराहना की।
समापन समारोह में शामिल हुईं मुख्य अतिथि
प्रदर्शनी के समापन समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड-बिहार प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती संगीता चितलंगिया रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए महिला उद्यमिता और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
बड़ी संख्या में लोगों ने की खरीदारी
प्रदर्शनी के दौरान शहरवासियों ने विभिन्न उत्पादों की जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा विजयश्री साबू, भारती चितलांगिया, अनीता साबू, भावना काबरा, रितु लखोटिया, शिखा बिरला, अर्चना गट्टाणी, कुमुद लखोटिया, कविता सोमानी, विनीता बिहानी एवं विनीता चितलांगिया सहित समिति की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।




