खूंटी में शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा का विरोध, आदिवासी समिति ने सौंपा ज्ञापन

आदिवासी समन्वय समिति ने मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंपकर खूंटी के बाजार टांड़ में प्रस्तावित दिशुम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना पर आपत्ति दर्ज कराई।
आदिवासी

खूंटी : आदिवासी समन्वय समिति ने मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंपकर खूंटी के बाजार टांड़ में प्रस्तावित दिशुम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना पर आपत्ति दर्ज कराई। समिति ने प्रशासन से प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि कुछ राजनीतिक नेताओं की ओर से बाजार टांड़ में प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। समिति का कहना है कि इस प्रस्ताव का आदिवासी मुंडा समाज विरोध कर रहा है।

Read More : बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विधि-विधान से की बाबा फौजदारीनाथ की पूजा

मुंडा समाज की सहमति का उठाया मुद्दा

ज्ञापन में कहा गया है कि खूंटी जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां कई महान मुंडा विभूतियों ने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनमें भगवान बिरसा मुंडा, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, सुशील केरकेट्टा, टिकैत उमराव सिंह, शेख भिखारी और अल्बर्ट एक्का जैसे महान व्यक्तित्व शामिल हैं। समिति का कहना है कि मुंडा समाज की सहमति के बिना किसी अन्य व्यक्ति की प्रतिमा बाजार टांड़ में स्थापित करना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कदम होगा।

डीसी को सौंपा ज्ञापन

आदिवासी समन्वय समिति ने प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम पर तत्काल रोक लगाने और सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही आगे का निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक मार्शल बारला, चंद्र प्रभात मुंडा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *