बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विधि-विधान से की बाबा फौजदारीनाथ की पूजा

झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार मंगलवार को सपरिवार बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा फौजदारीनाथ का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
बासुकिनाथ मंदिर

दुमका : झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार मंगलवार को सपरिवार बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा फौजदारीनाथ का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पांच सदस्यीय पुरोहितों की टीम ने स्वस्ति वाचन के साथ पूजा का संकल्प कराया और षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया। मुख्य सचिव ने शिवलिंग पर दूध से अभिषेक किया और श्रद्धापूर्वक बेलपत्र अर्पित किए। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

Read More : रांची पहाड़ी मंदिर में सावन को लेकर विशेष इंतजाम, 60 CCTV और 400 जवान रहेंगे तैनात

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ पंचामृत अभिषेक

पुरोहित कुंदन पत्रलेख और उनके सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया। इस दौरान दूध, दही, घी, गुड़, भांग, गन्ने का रस और गंगाजल से अभिषेक किया गया।

परिवार संग किया दर्शन-पूजन

मुख्य सचिव ने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे अनुष्ठान के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए विधिवत पूजा संपन्न कराई गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *