पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे ईडी दफ्तर , होगी शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ

रांच। झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को पेश हुए। ईडी के दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री तय समय पर रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय

रांच। झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को पेश हुए। ईडी के दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री तय समय पर रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंचे। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। ईडी ने इससे पहले रोहित उरांव को 29 जून और रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, दोनों निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुए थे। उन्होंने ईडी से तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था।

दूसरा समन पर पहुंचे ईडी कार्यालय

दोनों के अनुरोध पर विचार करने के बाद ईडी ने तीन सप्ताह की बजाय एक सप्ताह का समय दिया। इसके बाद रोहित उरांव को 6 जुलाई सोमवार को और रामेश्वर उरांव को 7 जुलाई मंगलवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का दूसरा समन जारी किया गया। छह जुलाई को रोहित ईडी के सामने उपस्थित हुए थे। अब आज 7 जुलाई को पूर्व मंत्री खुद ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे हैं।बता दें कि ईडी योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में यह पूछताछ कर रही है। इसी मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को दोबारा समन भेजकर रांची स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.