रांची। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार सावन मास के दूसरे साेमवार को सुबह 9.30 बजे राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पहाड़ी बाबा के मुख्य मंदिर में पहाड़ी बाबा का अपने परिवार के संग विधी विधान पूर्वक जलािभषेक कर अपने और अपने परिवार, राज्य के लोगों की खुशहाली, समृद्धि की कामना की। पूजा के सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारी पिंटू बाबा, संत कबीर दास द्वारा संपन्न कराया गया।
पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने पहाड़ी बाबा की तस्वीर व चुन्नी ओढ़ाकर किया स्वागत
पहाड़ी मंदिर विकास समिति के संस्थापक सदस्य दयाशंकर शर्मा, पार्षद सुनील यादव, आनंद गाड़ोदिया, सुनील माथुर, हेमेंद्र सिंह, मदन पारीक, संदीप जैन, जीतेंद्र पहलवान, तड़ीत राय, अंकित, राहुल चौधरी, मनेाज मिश्रा सहित कई अन्य सदस्यों ने मुख्य सचिव और परिजनों को पहाड़ी बाबा की तस्वीर, चुन्नी ओढ़ाकर स्वागत किया।

read more : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, CID जांच में बड़ा कदम



