राजधानी में महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार फरार

रांची : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बरियातू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन झपट ली गई। वारदात बरियातू थाना के पीछे स्थित अर्पण विला, विद्यापति मार्ग तेतर टोली गेट के

राजधानी

रांची : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बरियातू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन झपट ली गई। वारदात बरियातू थाना के पीछे स्थित अर्पण विला, विद्यापति मार्ग तेतर टोली गेट के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला बरियातू थाना के पास से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

Read More : रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

इलाके में दहशत, कार्रवाई की मांग

राजधानी में लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं से आम लोगों, खासकर महिलाओं में भय का माहौल है। बरियातू थाना के नजदीक हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Read More : बाघ संरक्षण पर झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रूख, केंद्र और राज्य सरकार से मांगी विस्तृत जानकारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *