रांची ले जाने के दौरान सीसीएल कर्मी लालचंद विश्वकर्मा का निधन

खलारी: सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत रोहिणी परियोजना में कार्यरत सीनियर फिटर लालचंद विश्वकर्मा का शुक्रवार सुबह इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों और साथी कर्मियों में गहरा आक्रोश फैल गया है। बड़ी संख्या में

सीसीएल कर्मी

अपनी भाषा में पढ़ें

खलारी: सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत रोहिणी परियोजना में कार्यरत सीनियर फिटर लालचंद विश्वकर्मा का शुक्रवार सुबह इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों और साथी कर्मियों में गहरा आक्रोश फैल गया है। बड़ी संख्या में लोग डकरा केंद्रीय अस्पताल पहुंचकर प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन (नौकरी) देने की मांग पर अड़े हुए हैं।
इलाज के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
 जानकारी के अनुसार, लालचंद विश्वकर्मा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें 15 सितंबर को डकरा केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार रात उनकी स्थिति अचानक नाजुक हो गई। हालत बिगड़ती देख शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। एंबुलेंस से रांची ले जाए जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
कर्मी के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, यूनियन प्रतिनिधि और परियोजना के सहकर्मी डकरा अस्पताल परिसर में जुटने लगे। आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब तक प्रबंधन मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन देने की प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं करता, तब तक वे शव को नहीं लेंगे। अस्पताल परिसर में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *