BJP नेता चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, रघुवर दास समेत कई नेताओं ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का आज यानी बुधवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

द्रशेखर मिश्रा
नेता चंद्रशेखर मिश्रा का निधन

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का आज यानी बुधवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चंद्रशेखर मिश्रा भालूबासा के इंद्रानगर स्थित अपने आवास से छायानगर में आयोजित सांसद-विधायक के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर गाड़ी में बैठते समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

Read More : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश में अराजकता चाहती है पार्टी

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद उनके बेटे नवीन मिश्रा ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अचानक निधन से परिवार के सदस्यों और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है।

भाजपा संगठन को मजबूत करने में निभाई थी भूमिका

चंद्रशेखर मिश्रा भाजपा के अनुभवी नेताओं में शामिल थे। जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जोड़ने में भूमिका निभाई थी। जिलाध्यक्ष का दायित्व छोड़ने के बाद भी वह संगठन में सक्रिय रहे और अपने अनुभव से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहे। वह सांसद विद्युत वरण महतो के जनप्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी थे सक्रिय

राजनीतिक गतिविधियों के अलावा चंद्रशेखर मिश्रा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वह बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा भालूबासा शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े रहने के कारण उनकी समाज में भी पहचान थी। सहज व्यवहार, स्पष्ट विचारों और संगठन के प्रति समर्पण के लिए वह कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय थे।

रघुवर दास समेत कई नेताओं ने जताया शोक

चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अधिवक्ता राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और गुंजन यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया। नेताओं ने उनके निधन को भाजपा संगठन और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *