हजारीबाग: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां एजेंसी ने केरेडारी प्रखंड के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक सड़क निर्माण का बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर वादी ने ACB से इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया। सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई जाने पर टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सेवक को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
also read: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया का कहर, 7 दिन में 4 बच्चों ने तोड़ा दम



