जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी में जुटी BJP, उलिहातु में बिरसा मुंडा को किया नमन

खूंटी : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचकर उन्हें नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद भाजपा खूंटी जिला कार्यालय में प्रदेश आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें जनजातीय

बिरसा मुंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचकर उन्हें नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद भाजपा खूंटी जिला कार्यालय में प्रदेश आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड सहित विभिन्न जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा और आयोजन की जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपरा और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Read More : रांची के पंडरा में दीप महोत्सव, शौण्डिक संघ ने दिया एकता का संदेश

बैठक में समीर उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के वीर जनजातीय महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस उनके योगदान को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से परिचित कराने का अवसर है।

इस अवसर पर एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, भाजपा खूंटी जिला अध्यक्ष आनंद कुमार, खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पिंकी खोया, रीता मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, संजय सिंह मुंडा, बबलू मुंडा, अशोक मुंडा, राजेंद्र मुंडा, लक्ष्मी बाखला, अर्जुन मुंडा, रितेश उरांव और अनिल कंडुलना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *