रांची के पंडरा में दीप महोत्सव, शौण्डिक संघ ने दिया एकता का संदेश

रांची : झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ के तत्वावधान में बुधवार को पंडरा स्थित शौण्डिक भवन, रवि स्टील में दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। काली पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और

दीप महोत्सव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ के तत्वावधान में बुधवार को पंडरा स्थित शौण्डिक भवन, रवि स्टील में दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। काली पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

Read More : अल्ट्रावायलेट ने रांची में खोला पहला UV स्पेस स्टेशन, जानें खासियत

दीपदान और प्रसाद वितरण के साथ मनाया उत्सव

कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलित कर खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। इस दौरान भव्य दीपदान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक दीप अर्पित किए। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का वितरण किया गया। आतिशबाजी और मिठाइयों के आदान-प्रदान के बीच लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

समाज के गणमान्य लोग हुए शामिल

समारोह में संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता, उदय साहु, सुनील साहु, विरेन्द्र साहु, शैलेन्द्र कुमार, रमन साहु, अरुण देव, विद्याधर प्रसाद, संजय कुमार, राजेश साहु, कुणाल शाह, उपेन्द्र कुमार, मिथलेश साहु, अशोक कुमार, उमेश साहु, रूपेश साहु, दुर्गेश साहु, निशांत गुप्ता, रमेश साहु, सुमन साहु, मुकेश साहु, डॉ. अंशू साहू, ओम साहू, उपेन्द्र प्रसाद, असीम साहु, आकाश अंकुर, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. मनीष कुमार, कुशेश्वर चौधरी, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, लखनलाल, कलिंदर प्रसाद और रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश

आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करना और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना रहा। संघ ने सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की भावना व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *