अस्मिता वुशु टूर्नामेंट का रांची में आगाज, सीपी सिंह-महुआ माजी ने किया उद्घाटन

रांची : खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रांची के होटवार स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुआ। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह में रांची के विधायक सी.पी. सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने संयुक्त रूप से दीप

टूर्नामेंट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रांची के होटवार स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुआ। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह में रांची के विधायक सी.पी. सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 600 खिलाड़ी, टीम पदाधिकारी और तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

Read More : दिल्ली व्यापार मेला में झारखंड के सिल्क उत्पादों ने खींचा ग्राहकों का ध्यान

महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खासकर महिला खिलाड़ियों की भागीदारी और प्रदर्शन उत्साहजनक है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। झारखंड के खिलाड़ी आज बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। डॉ. माजी ने खिलाड़ियों के अभिभावकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग और प्रोत्साहन से बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

मेहनत और समर्पण से मिलती है सफलता : सी.पी. सिंह

मुख्य अतिथि विधायक सी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि देश के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएं। प्रधानमंत्री स्वयं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं। इसी सोच के साथ खेलों को प्रोत्साहित करने की पहल की जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि किसी भी असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के संदेश, “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता भाग्य के भरोसे नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण से मिलती है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह में डॉ. अभय सिंह, प्रिंसिपल, आर्मी पब्लिक स्कूल, चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, डॉ. रामशंकर सिंह, मिथिलेश साहू, संजय साहू, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, गोपाल शर्मा, संजय जैन, दीपक गोप, उमा रानी पालित और श्रीमती पुष्पा शास्त्री सहित कई गणमान्य अतिथि एवं खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ओरमांझी की छात्राओं ने शानदार बैंड प्रस्तुति दी। वहीं लोक कल्याण केंद्र की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वुशु खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से समारोह में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनाया। उद्घाटन समारोह का संचालन अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी ने किया, जबकि स्वागत संबोधन शिवेंद्र दुबे ने प्रस्तुत किया।

24 नवंबर को होगा प्रतियोगिता का समापन

प्रतियोगिता के पहले दिन सांदा (Sanda) वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। टूर्नामेंट का समापन 24 नवंबर 2026 को समारोह के साथ होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *