कोलकाता : 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली कमांडर असीम मंडल उर्फ आकाश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। असीम मंडल ने पश्चिम बंगाल में आत्मसमर्पण नहीं किया है, बल्कि उसे कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए कोलकाता एसटीएफ के अधिकारियों और जवानों की जमकर सराहना की है।
I commend the Officers and Personnel of the @KolkataPolice STF in successfully tracking and apprehending Asim Mandal @ Akash, Central Committee Member and Secretary of the West Bengal State Committee-I, CPI (Maoist), from Lalat; Patashpur, Purba Medinipur.
Evading law… pic.twitter.com/Z5hHDNgssA
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) September 17, 2026
Read More : करमा पूजा 2026 को लेकर अलर्ट, झारखंड पुलिस ने जारी किए निर्देश
15 साल से फरार था माओवादी असीम मंडल
माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति के सदस्य और पश्चिम बंगाल राज्य समिति-I के सचिव असीम मंडल पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से अंतरराज्यीय जंगल क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा था। सटीक तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर स्थित ललाट इलाके से उसे धर दबोचा।
‘रेड टेरर’ को पनपने नहीं देंगे: मुख्यमंत्री
CM शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पश्चिम बंगाल की सीमा में ‘लाल आतंक’ (Red Terror) के नेटवर्क को दोबारा खड़ा करने या उसका विस्तार करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी उग्रवादी विचारधारा को राज्य की सुरक्षा और विकास में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा तथा कानून ऐसे तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा।




