CCL अरगड़ा की CSR पहल, हेसलोंग में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के अरगड़ा क्षेत्र ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत स्थानीय समुदाय के लिए विकासात्मक और जनोपयोगी परियोजनाओं की शुरुआत की है। इसके तहत हेसलोंग में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के

CCL
तीन जगह ओपन जिम का उद्घाटन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के अरगड़ा क्षेत्र ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत स्थानीय समुदाय के लिए विकासात्मक और जनोपयोगी परियोजनाओं की शुरुआत की है। इसके तहत हेसलोंग में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी।

Read More : असीम मंडल ने नहीं किया सरेंडर, CM की पोस्ट से खुलासा- STF ने किया गिरफ्तार

तीन जगह शुरू हुआ ओपन जिम

स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिद्दी ‘सी’, गिद्दी ‘ए’ और महाप्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित सामुदायिक पार्क में ओपन जिम सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

CCL अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में CCL अरगड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) राजीव कुमार, स्टाफ अधिकारी (असैनिक) नासिर तौहीद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। CCL के अनुसार, इन परियोजनाओं से स्थानीय ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, ओपन जिम के जरिए लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *