झारखंड में कृषि निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए अहम निर्देश

झारखंड सरकार राज्य से कृषि और बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : झारखंड सरकार राज्य से कृषि और बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में कृषि निर्यात की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

read more : प्रोजेक्ट ‘मानस’ की सफलता पर रोटरी क्लब का आभार समारोह, CCL के सामाजिक कार्यों की सराहना

बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कृषि उत्पादों के निर्यात को और गति देने के लिए कई सुझाव भी दिए।

आम, चावल और सब्जियों का कई देशों में हो रहा निर्यात

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में पूर्वी सिंहभूम और पाकुड़ से आम का निर्यात सऊदी अरब के लुलु हाइपरमार्केट्स में प्रचारात्मक गतिविधियों के तहत किया गया था। वहीं वर्ष 2026 में पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और देवघर से आम का निर्यात लंदन, दुबई सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सफलतापूर्वक किया गया।

read more : रांची नगर निगम के फैसले के विरोध में व्यापारी लामबंद, उग्र आंदोलन की चेतावनी

इसके अलावा झारखंड से लॉन्ग बीन्स, अरबी (कोलोकैसिया), भिंडी और जिमीकंद जैसे कृषि उत्पादों का निर्यात दुबई, कतर, मलेशिया और सिंगापुर तक किया जा रहा है। राज्य का गैर-बासमती चावल भी रूस, बेनिन, आइवरी कोस्ट, टोगो समेत कई देशों को निर्यात किया जा रहा है।

मजबूत सप्लाई चेन और हितधारकों के समन्वय पर जोर

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि स्थानीय निर्यातकों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मजबूत और टिकाऊ एक्सपोर्ट सप्लाई चेन विकसित करना जरूरी है, ताकि किसानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उत्पादों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), निर्यातकों और संबंधित विभागों के बीच समन्वित मॉडल विकसित करने पर भी बल दिया, जिससे उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता, पैकेजिंग और निर्यात प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

read more : जगन्नाथपुर रथ यात्रा के लिए नगर निगम अलर्ट, रूट और मेला क्षेत्र का निरीक्षण

मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही उनकी अध्यक्षता में राज्य स्तरीय हितधारक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें APEDA, संबंधित विभागों, एफपीओ, निर्यातकों और अन्य हितधारकों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि कृषि निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा सके। बैठक में APEDA की ओर से सहायक महाप्रबंधक अंजलि नेहा लकड़ा, क्षेत्रीय प्रमुख (कोलकाता) सीताकांत मंडल तथा झारखंड के निर्यातक अब्दुल हमीद खान (ऑल सीज़न्स फार्म फ्रेश) भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.