IAS मनोज रंजन समेत सात अफसरों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

रांची: रांची के रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में एसीबी ने आज शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें गिरफ्तार आईएएस मनोज कुमार रंजन, एसडीओ मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

एसीबी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची के रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में एसीबी ने आज शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है।  जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें गिरफ्तार आईएएस मनोज कुमार रंजन, एसडीओ मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। इस दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य कागजातों की जांच की जा रही है।

also read : झारखंड में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 21 नवंबर तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मालूम हो कि इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर की रात आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत छह पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, गुरुवार को बेरमो एसडीओ मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि मोरहाबादी और कोकर में रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन को फर्जी दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी संपत्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी।

also read :धनबाद में CISF टीम पर हमला, 24 अवैध खदान बंद कर लौट रहे थे जवान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.