जमीन विवाद की रिपोर्ट के बदले रिश्वत, दुमका में प्रधान लिपिक को एसीबी ने दबोचा

दुमका : झारखंड की उप राजधानी दुमका के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। Read

एसीबी

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : झारखंड की उप राजधानी दुमका के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Read More : पति से झगड़े के बाद महिला ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, फिर उठाया यह खौफनाक कदम

मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में रिपोर्ट देने के एवज में प्रधान लिपिक ने 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और अग्रिम राशि के रूप में 5 हजार रुपये लेते समय आनंद भारद्वाज को रंगे हाथ पकड़ लिया।

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और रिश्वत लेते समय आरोपी प्रधान लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दशकों पुराने सीएनटी भूमि विवाद दोबारा नहीं खोले जा सकते

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.