रांची में 518 वेंडर मार्केट का होगा आवंटन, 18 जुलाई को ई-लॉटरी आयोजित

रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट की 518 दुकानों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, 18 जुलाई को दोपहर 1 बजे रांची नगर निगम कार्यालय में ई-लॉटरी के माध्यम से स्टालों
ई-लॉटरी

रांची : रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट की 518 दुकानों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, 18 जुलाई को दोपहर 1 बजे रांची नगर निगम कार्यालय में ई-लॉटरी के माध्यम से स्टालों का आवंटन किया जाएगा।

Read More : जमीन विवाद की रिपोर्ट के बदले रिश्वत, दुमका में प्रधान लिपिक को एसीबी ने दबोचा

नगर निगम के अनुसार, पूर्व में कराए गए सर्वेक्षण और निगम परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर उन वेंडरों के लिए ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी, जिन्हें अब तक दुकान या चबूतरा आवंटित नहीं हुआ है। इसके अलावा रिक्त पड़े स्टालों का भी आवंटन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुल 518 वेंडर शामिल होंगे।

15 जुलाई तक जमा करना होगा बकाया

नगर निगम ने पहले से दुकान या चबूतरा आवंटित वेंडरों को 15 जुलाई तक सभी बकाया किराया और अन्य देय राशि जमा करने का निर्देश दिया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं करने पर आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

शपथ पत्र देना होगा अनिवार्य

ई-लॉटरी में शामिल होने वाले वेंडरों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहना होगा। वेंडरों की सूची रांची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। आवंटन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक वेंडर को शपथ पत्र देना होगा। इसमें यह घोषित करना होगा कि उनके या उनके किसी रक्त संबंधी के नाम पहले से कोई दुकान आवंटित नहीं है। साथ ही आवंटन मिलने के बाद दुकान को किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर देने या किसी अन्य रूप में हस्तांतरित नहीं करने का भी वचन देना होगा। निगम ने नियमों के उल्लंघन पर आवंटन रद्द करने की चेतावनी दी है।

Read More : पति से झगड़े के बाद महिला ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, फिर उठाया यह खौफनाक कदम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *