लचरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो और बजाज डोमिनार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही

तीन युवकों की मौत
तीन युवकों की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

सिमडेगा:  कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां  विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो और बजाज डोमिनार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, जबकि हादसे में दो अन्य युवकों के पैर भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरे। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

also read : निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, झारखंड सरकार से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट : डॉ. आशा लकड़ा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.