पटना में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय बेचने वाली महिला को तीन बार कुचला, मौत

पटना : राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के खोजाइमली इलाके में रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चाय बेचने वाली महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान खोजाइमली निवासी 45 वर्षीय सुनीता देवी, पति संत लाल साहनी के रूप में हुई है।

महिला

पटना : राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के खोजाइमली इलाके में रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चाय बेचने वाली महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान खोजाइमली निवासी 45 वर्षीय सुनीता देवी, पति संत लाल साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, बीजेपी के गढ़ में जन सुराज ने खेला बड़ा दांव

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे सुधा डेयरी के पास तेज रफ्तार कार ने सुनीता देवी को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ने मौके से भागने की कोशिश में वाहन आगे-पीछे किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहली टक्कर में महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया था। इसके बाद वाहन की चपेट में आने से उनकी हालत और गंभीर हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका की बेटी अंजलि ने बताया कि उनकी मां परिवार के भरण-पोषण के लिए चाय की दुकान चलाती थीं। उनके निधन से परिवार को बड़ा सदमा लगा है।

Read More : बिहार में राज्य हाईवे टोल नीति पर काम जारी, ट्रैफिक सर्वे के बाद तय होगी टोल वसूली

आरोपी चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान 25 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार के रूप में की है। उसे कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Read More : रामविलास पासवान की 80 वीं जयंती : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग की श्रद्धांजलि अर्पित

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *