रांची : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रांची के चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नदी तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु इक्कीसी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्त भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर स्वर्णरेखा नदी तट पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से चुटिया का नदी तट गुलजार है।
Read More : JTET-2026 में गड़बड़ियों से अभ्यर्थी परेशान, सात मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन



