रांची में 5 दिसंबर से बदलेगी मांस बिक्री की व्यवस्था, कांके स्लॉटर हाउस होगा शुरू

रांची : राजधानी रांची में मांस की कटाई और बिक्री की व्यवस्था बदलने जा रही है। अब शहर की गली-मोहल्लों की दुकानों पर खुले में बकरा, बकरी और भेड़ काटने की अनुमति नहीं होगी। मांस दुकानदारों को पशुओं की कटाई के लिए कांके स्थित स्लॉटर

रांची
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में मांस की कटाई और बिक्री की व्यवस्था बदलने जा रही है। अब शहर की गली-मोहल्लों की दुकानों पर खुले में बकरा, बकरी और भेड़ काटने की अनुमति नहीं होगी। मांस दुकानदारों को पशुओं की कटाई के लिए कांके स्थित स्लॉटर हाउस जाना होगा। रांची नगर निगम 5 दिसंबर से स्लॉटर हाउस का ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। करीब छह साल से बंद पड़े कांके स्लॉटर हाउस को दोबारा चालू करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फिलहाल परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके शुरू होने के बाद शहर में मांस की कटाई से लेकर दुकानों तक आपूर्ति की नई व्यवस्था लागू होगी। स्लॉटर हाउस में प्रतिदिन एक हजार बकरा, बकरी और भेड़ काटने की क्षमता है। यहां निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुसार पशुओं की कटाई की जाएगी। इसके बाद डीप फ्रीजर वाहनों से मांस शहर की अलग-अलग दुकानों तक पहुंचाया जाएगा।

Read More : कार्तिक पूर्णिमा पर रांची की स्वर्णरेखा नदी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दुकानों पर खुले में कटाई नहीं कर सकेंगे दुकानदार

नई व्यवस्था लागू होने के बाद मांस दुकानदार अपनी दुकानों पर खुले में पशुओं की कटाई नहीं कर सकेंगे। उन्हें कांके स्थित स्लॉटर हाउस में ही कटाई करानी होगी। पूरी प्रक्रिया की निगरानी रांची नगर निगम करेगा। नगर निगम का उद्देश्य मांस की कटाई से लेकर दुकानों तक उसकी आपूर्ति में स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए स्लॉटर हाउस में निर्धारित व्यवस्था के तहत कटाई और परिवहन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। रांची नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण ने बताया कि निर्देश के अनुसार स्लॉटर हाउस शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 5 दिसंबर से ट्रायल रन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि लोगों और मांस दुकानदारों को धीरे-धीरे इस नई व्यवस्था की आदत डालनी होगी। इससे पशुओं की कटाई में स्वच्छता का ध्यान रखा जा सकेगा और शहर में साफ-सुथरे तरीके से मांस की बिक्री सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

नियमित आपूर्ति और व्यवस्था लागू करना होगी चुनौती

स्लॉटर हाउस शुरू होने के बाद नगर निगम के सामने नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने की चुनौती होगी। खासकर मांस दुकानदारों तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना और नई प्रक्रिया का पालन कराना महत्वपूर्ण होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *