सफाई कर्मचारियों के लिए BCCL खोलेगा नाइट स्कूल, पूरी कर सकेंगे अधूरी पढ़ाई

धनबाद : कोयलांचल में वर्षों से सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के बच्चों और परिवारों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने पहल की है। अब सफाई कर्मचारियों को नौकरी के साथ पढ़ाई का भी मौका मिलेगा। इसके लिए

BCCL खोलेगा नाइट स्कूल

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : कोयलांचल में वर्षों से सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के बच्चों और परिवारों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने पहल की है। अब सफाई कर्मचारियों को नौकरी के साथ पढ़ाई का भी मौका मिलेगा। इसके लिए धनबाद में सांध्यकालीन विद्यालय शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बीसीसीएल को सौंपी गई है। साथ ही कंपनी में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर 15 जनवरी 2027 तक बहाली प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

धनबाद पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने मंगलवार को कोयला भवन मुख्यालय के सभागार में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डीटी, डीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की खास बात यह रही कि आयोग के सदस्य ने केवल अधिकारियों से रिपोर्ट लेने तक खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि सफाई कर्मचारियों को भी बैठक में बुलाकर सीधे उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ठक के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज कुमार वाल्मीकि ने बताया कि बातचीत के दौरान जितने सफाई कर्मचारी सामने आए उनमें महज तीन कर्मचारी ही दसवीं पास मिले। यह स्थिति सफाई कर्मचारियों के बीच शिक्षा के स्तर को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को केवल रोजगार देना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें शिक्षित और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना भी जरूरी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए धनबाद जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए सांध्यकालीन विद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस विद्यालय में कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद पढ़ाई कर सकेंगे। इससे नौकरी की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने का अवसर मिलेगा।

15 जनवरी तक रिक्त पदों पर बहाली का अल्टीमेटम

आयोग के सदस्य ने बीसीसीएल में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए 15 जनवरी 2027 तक की समयसीमा निर्धारित की है। उन्होंने बहाली प्रक्रिया में ऐसे परिवारों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है जिनमें कोई भी सदस्य रोजगार में नहीं है. इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

also read : गुरु नानक जयंती पर रांची में भव्य कार्यक्रम, डीसी-एसएसपी हुए शामिल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *