गुरु नानक जयंती पर रांची में भव्य कार्यक्रम, डीसी-एसएसपी हुए शामिल

रांची : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) पर मंगलवार को रांची के गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के सभागार में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री

गुरु नानक जयंती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) पर मंगलवार को रांची के गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के सभागार में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी के भजन-कीर्तन और अरदास के साथ हुई। इस दौरान सिख समुदाय के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Read More : रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 45 हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों को नोटिस

गुरु नानक देव ने दिया समानता और मानवता का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें सभी मनुष्यों को समान समझने की सीख देता है। उन्होंने एक ईश्वर (इक ओंकार), सत्य, निष्पक्षता और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उपायुक्त ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

आज भी प्रासंगिक हैं गुरु नानक देव की शिक्षाएं : एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। उन्होंने सत्य, ईमानदारी और सेवाभाव को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक सद्भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। गुरु नानक देव जी का संदेश इस दिशा में मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु नानक देव जी के विचारों और उनके बताए रास्ते को याद किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *