खूंटी में छात्रा सुकर्मणी टूटी को मिला नया कृत्रिम पैर, प्रशासन ने की पहल

खूंटी : जिला प्रशासन की पहल से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कालामाटी की छात्रा सुकर्मणी टूटी को नई राहत मिली है। DC मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर छात्रा को नया कृत्रिम पैर उपलब्ध कराकर लगाया गया है। इससे उसे चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम

सुकर्मणी टूटी

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : जिला प्रशासन की पहल से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कालामाटी की छात्रा सुकर्मणी टूटी को नई राहत मिली है। DC मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर छात्रा को नया कृत्रिम पैर उपलब्ध कराकर लगाया गया है। इससे उसे चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, सुकर्मणी टूटी पहले से लगे कृत्रिम पैर के कारण परेशान थी। इसकी जानकारी मिलने पर DC मो. जावेद हुसैन ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और छात्रा की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Read More : रांची में 5 दिसंबर से बदलेगी मांस बिक्री की व्यवस्था, कांके स्लॉटर हाउस होगा शुरू

DC के निर्देश पर उपलब्ध कराया गया कृत्रिम पैर

DC ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को छात्रा के लिए नए कृत्रिम पैर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए छात्रा को नया कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया और उसे लगाया। नया कृत्रिम पैर लगने से सुकर्मणी को चलने-फिरने में पहले से अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही वह अपने दैनिक कार्यों को भी अधिक सहजता से कर सकेगी।

आत्मनिर्भर बनने की राह होगी आसान

जिला प्रशासन की इस पहल से छात्रा को राहत मिली है। इससे उसके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की इस पहल के बाद सुकर्मणी के लिए आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने की राह आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *